बरहेट: राम जानकी ठाकुरवादी में शिव चर्चा का हुआ आयोजन
श्रावण माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर राम जानकी ठाकुरवादी बरहेट में महिला श्रद्धालुओं द्वारा शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने बारी-बरी से भगवान शिव से संबंधित कथाओं का वाचन किया तथा शिव महिमा का गुणगान किया।