फायर स्टेशन रामनगर, जनपद नैनीताल
न्यू इंडिया मंच प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग पर फायर यूनिट रामनगर ने पाया काबू
तेलीपुरा रोड, तहसील रामनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित न्यू इंडिया मंच प्लाईवुड फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर फायर स्टेशन रामनगर की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर फायर यूनिट द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अग्निशमन कार्य प्रारंभ किया गया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया तथा आग को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
फायर यूनिट की तत्परता एवं प्रभावी अग्निशमन कार्रवाई से घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
#uttarakhandfireservice
#firefighters
#firesafety
#firefighting
#uttarakhand
Dehradun, Dehradun | Oct 22, 2026