हज़ारीबाग: क़रीबन 10 फीट लंबे रॉक पायथन घुसा कार में, रेस्क्यूअर ने सूझ बूझ के साथ की सफलतापूर्वक रेस्क्यू
हज़ारीबाग़ में एक चलती हुई कार में सांप निकल आया। कार में अचानक क़रीबन 10 फुट लंबा सांप दिख जाने से हड़कंप मच गया।हालाँकि बहादुरी का परिचय देते हुए कार को आराम से ड्राइव करते हुए कार सवार ने गैरेज में ले आया और स्नेक रेस्क्यूर को बुला लिया । जिसके बाद क़रीबन आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कार डैश बोर्ड से क़रीबन 10 फीट लंबा रॉक पायथन सांप को बाहर निकाला गया ।