हज़ारीबाग: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने की रांची बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के तर्ज पर हजारीबाग क्षेत्र में जैविक उद्यान की मांग।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनहित की मांगों को हर साधन व माध्यम से सरकार के समक्ष रखने के लिए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल संकल्पित हैं। मंगलवार को इसी दिशा में उन्होंने केंद्रीय वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर मेरु- डंडई वन क्षेत्र और कनहरी पहाड़ क्षेत्र में जैविक उद्यान विकसित करने की मांग रखी।