हज़ारीबाग: हजारीबाग प्रमंडलीय आयुक्त ने धनबाद जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का लिया जायजा, दिया जरूरी दिशा-निर्देश।
प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग श्रीमती सुमन कैथरीन किस्पोट्टा धनबाद जिले के दौरे पर रही। उन्होंने धनबाद परिसदन में मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसएसआर) 2024 के प्रगति कार्य की सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) के साथ समीक्षात्मक बैठक की।