हज़ारीबाग: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सक की अनुपस्थिति से स्कूली बच्चे को इलाज में हुई परेशानी
हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक बार फ़िर चिकित्सीय लापरवाही तब दिखी जब मंगलवार की सुबह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली के एक विद्यार्थी का पैर डिस्लोकेट होने के बाद इसे इलाज के लिए स्कूल के शिक्षक और परिजन यहां आए तो इमरजेंसी ओपीडी में कोई आर्थोपेडिक सर्जन नहीं थे। जिस कारण भुक्तभोगी मरीज और उनके परिजन एवं स्कूली शिक्षकों को काफी परेशानी हुई।