अलवर: अलवर में कंपनी बाग के पीछे अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार, अवैध ठेले और दुकानदारों को हटाया
Alwar, Alwar | May 26, 2025 अलवर शहर में अतिक्रमण की समस्या दिन पर दिन विकराल रूप लेती जा रही है। सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे नगर विकास न्यास तहसीलदार अनिल शर्मा जाप्ते के साथ कंपनी बाग के पीछे वंडर मॉल के सामने अतिक्रमण हटाने पहुंचे, जहां यूआईटी की जमीन पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। लेकिन कुछ देर बाद ही लोगों ने वापस अपने ठेले लगा लिए।