अलवर: पाड़लिया गांव में रास्ते के विवाद पर दो सगे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती
Alwar, Alwar | May 26, 2025 मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के पाड़ लिया गांव में रविवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। घटना में चंदू खान और उसका पुत्र इरशाद पर लाठी डंडों,धारदार हथियारों से हमला किया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चंदू खान के भाई रूजदार ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया की चंदू अपने मकान का निर्माण करवा रहा था तभी उस पर हमला कर दिया।