अलवर: #jansamasya लाल खान अखेपूरा वाल्मीकि मंदिर मोहल्ले में छाया पानी का संकट, स्थानीय लोग समस्या लेकर पहुंचे सचिवालय
Alwar, Alwar | May 26, 2025 अलवर लाल खान अखेपूरा वाल्मीकि मंदिर के पीछे एरिया में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोग सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे मिनी सचिवालय पहुंचे और पानी की समस्या से जिला कलेक्टरों का अवगत कराया। राकेश कुमार ने बताया कि बाल्मीकि मंदिर के पीछे इलाके में करीब डेढ़ सौ घर हैं जिनमें पानी की समस्या बनी हुई है। महिलाओं को रोजाना दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है।