चित्तौड़गढ़: कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का परीक्षा परिणाम जारी, नापतोल एवं दक्षता परीक्षा अगले महीने के दूसरे सप्ताह से होगी
जिला चित्तौडगढ़ में कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के लिये कानि. सामान्य (नॉन टी.एस.पी./टी.एस.पी.) एवं कानि. चालक के पद हेतु आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम गुरुवार क़ो जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वैबसाईट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से आयोजित की जाएगी।