चित्तौड़गढ़: अवंतिका विहार कॉलोनी क्षेत्र में एक निजी स्कूल में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चित्तौड़गढ़ के अवंतिका विहार कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार देर रात चोरी हो गई। घटना रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच की है। तीन चोर पीछे की दीवार फांदकर स्कूल में घुसे और मुख्य कमरे का ताला तोड़कर ड्रॉयर खंगाल डाला। चोरों की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें उनके चेहरे ढके हुए दिखे। चोरों ने एक बैग समेत करीब 65 हजार रुपए चोरी कर लिए।