मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) प्रतापगढ़ सेल ने 19 नवंबर 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए निम्बाहेड़ा–छोटी सादड़ी रोड पर होटल महादेव के पास एक होंडा लिवो मोटरसाइकिल को रोककर 3.080 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की।