सिरसागंज: नगर में श्रीराम-भरत मिलाप की भावुक लीला, भाई के प्रेम और त्याग का संदेश देख दर्शक हुए भाव-विभोर
सिरसागंज नगर में जन सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दौरान इटावा रोड पर बुधवार को श्रीराम-भरत मिलाप की लीला का भव्य मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम और भरत के मिलन का भावुक दृश्य देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर नजर आया। श्रीराम-भरत मिलाप की लीला ने एक बार फिर भाईचारे, प्रेम और त्याग का संदेश दिया।