हरिद्वार: कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत को फोन पर जान से मारने की धमकी, SSP के आदेश पर केस दर्ज
SSP के आदेश पर महंत भगतराम दास को जान से मारने की धमकी मामले में कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीती एक सितंबर की रात श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के मुखिया महंत को पहले व्हाट्स पर आए वॉयस msg में जान से मारने की धमकी मिली। मामले में महंत भगतराम दास के शिष्य जरनैल दास की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसपर कनखल थाना में केस दर्ज हो गया।