हरिद्वार: हर की पौड़ी कॉरिडोर को लेकर व्यापारियों की बैठक में पूर्व भाजपा विधायक के पहुंचने पर हुआ विरोध, वीडियो हुआ वायरल
हर की पौड़ी कॉरिडोर को लेकर आज व्यापारियों की बैठक में पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता का विरोध हो गया। कई व्यापारियों ने उनके भाषण को बीच में बंद करा दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि कॉरिडोर के नाम पर तोड़फोड़ बर्दाश्त नही होगी और इसका पुरजोर विरोध होगा। बाद में कांग्रेस नेता संजय पालीवाल ने विवाद को समाप्त कराया।