हरिद्वार: डकैती कांड के बाद पीड़ित कारोबारी से मिलने रानीपुर मोड़ पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
डकैती कांड के बाद आज सांसद त्रिवेंद्र सिंह पीड़ित सर्राफा कारोबारी से मिलने रानीपुर मोड़ पहुंचे। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि दिनदहाड़े ज्वैलरी शोरूम में डकैती होना उत्तराखंड में कानून व्यवस्थाओं पर सवाल उठता है। कहीं ना कहीं इसमें पुलिस की नाकामी है। जिस जगह पर डकैती हुई है वहां से कुछ दूरी पर पुलिस पिकेट है और वहां पुलिसकर्मी रहते हैं।