हरिद्वार: प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वाहन पर मोती बाजार में हजारों व्यापारियों ने की सभा
प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वाहन पर बुधवार शाम को मोती बाजार में हजारों की संख्या में व्यापारियों ने सभा आयोजित की। जिसमें व्यापार मंडल की 53 इकाइयों ने शिरकत की।सभा में कॉरिडोर का विरोध करते हुए कहा गया कि अयोध्या, उज्जैन और वाराणसी की तर्ज पर यहां कॉरिडोर के नाम पर किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं करने दी जायेगी।