रावतसर: रावतसर पुलिस ने बिश्नोई बास रावतसर में अवैध धारधार कापे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने बिश्नोई पास रावतसर में अवैध धारदार सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह 10 बजे जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार एएसआई रामपाल ने दौराने गस्त बिश्नोई पास रावतसर में अवैध धारदार कापे सहित अजय लोहार निवासी वार्ड नं 3 रावतसर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।