कुरडेग: कुरडेग उमा महेश्वर मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई, अनुज गुप्ता पुनः अध्यक्ष बनाए गए
कुरडेग उमा महेश्वर मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार की शाम 6:00 बजे संरक्षक सुशील श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई ।बैठक में अनुज गुप्ता को फिर से दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बनाया गया ,इसके अलावा उपाध्यक्ष सचिव उपसचिव कोषाध्यक्ष आदि पदों पर भी चयन किया गया।