संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा बीकानेर की ओर से राष्ट्रीय समूह गान कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और अध्यक्ष द्वारा भारत माता और विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात सभी ने वंदे मातरम गीत गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुकेश पोपली ने अपने उद्बोधन में बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ बसंती हर्ष ने ऐसे कार्यक्रमों की उपयोगिता एवं उपादेयता के बारे में प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि देशभक्ति पूर्ण गीतों को संगीतमय प्रस्तुति से उसकी प्रभावोत्पादकता बढ़ जाती है।
विद्यार्थियों ने बहुत अच्छे तरीके से हिंदी व संस्कृत में गायन किया। ही.सो . रामपुरिया सीनियर सेकंडरी विद्यालय ने प्रथम स्थान, नालंदा पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान और बी . के विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लोकगीत में ही सो रामपुरिया सीनियर सेकंडरी विद्यालय ने प्रथम और नालंदा पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में श्री रितेश अरोड़ा क्षेत्रीय संयोजक संस्कार, श्री योगेंद्र कुमार भाटी, श्री अयोध्या प्रसाद शर्मा, श्रीमती उर्मिला शर्मा, श्री घनश्याम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन श्री मुनींद्र प्रकाश अग्निहोत्री ने किया और श्री जुगल किशोर राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Bikaner, Bikaner | Sep 7, 2026