लूणकरणसर में बड़ा हादसा: कंवरसेन नहर में डूबे दो रामदेवरा यात्री
टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ ने जान की परवाह किए बिना एक यात्री को बचाया, दूसरे की मौत
लूणकरणसर क्षेत्र से रामदेवरा पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कंवरसेन नहर में दो यात्रियों के डूबने की सूचना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स टीम के अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए उफनती नहर में छलांग लगा दी और एक यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हालांकि, दूसरे यात्री को बचाने में काफी देर हो चुकी थी। पानी में डूबने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। मृतक के शव को बाहर निकालने के प्रयास किए गए तथा घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
महिपाल सिंह राठौड़ के साहसिक प्रयास की क्षेत्र में सराहना �