रामगढ़: झारखण्ड क्रांति मंच ने विश्रामपुर विधायक से पूछा, 'जनता की पीठ की सवारी कबतक करेंगे?'
Ramgarh, Palamu | Nov 11, 2026 झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने बुधवार दोपहर 3 बजे एक प्रेस बयान में कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजिक न्याय की विचारधारा वाली राष्ट्रीय जनता दल के विधायक नरेश प्रसाद सिंह को विधायक बनने के बाद विधानसभा क्षेत्र के किसी भी बिना पुल वाली नदी को जनता के पीठ पर बैठकर पार करने की चेष्टा नहीं करनी चाहिए।