Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh

ग्रामीण क्षेत्रों में गौवंश की दुर्दशा पर उठी आवाज, दूध और उपयोग खत्म होते ही जंगलों में छोड़ने का आरोप,, पालतू पशुओं को जंगलों में बेसहारा छोड़ने वालों पर कठोर की मांग,, रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मयकोटी के ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी देवेंद्र भट्ट ने ग्रामीण क्षेत्रों में पालतू गौवंश को उपयोग के बाद जंगलों में बेसहारा छोड़ने की प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गौवंश के प्रति बढ़ती उपेक्षा और क्रूरता न केवल मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े करती है, बल्कि हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और पशु संरक्षण की भावना के लिए भी गंभीर चुनौती है। उन्होंने शासन-प्रशासन से ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई के साथ कठोर कानून और दंड का प्रावधान किए जाने की मांग की है। देवेंद्र भट्ट ने कहा कि आधुनिकता और भौतिकवाद के बढ़ते प्रभाव के कारण पर्वतीय समाज की पारंपरिक जीवनशैली तेजी से बदल रही है। इसके साथ ही दया, धर्म, दान-पुण्य और जीवों के प्रति करुणा जैसी मानवीय संवेदनाएं भी कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सनातन एवं वैदिक परंपरा में गाय को अत्यंत पूजनीय स्थान प्राप्त है और ग्रामीण पर्वतीय जीवन में गौवंश सदियों से परिवार और कृषि व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि जब तक गाय दूध देती है, तब तक उसे परिवार का हिस्सा माना जाता है, लेकिन वृद्ध अथवा अनुपयोगी होने के बाद कई पशुओं को जंगलों में छोड़ दिया जाता है। इसी तरह बैलों और नंदियों की स्थिति भी चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग आर्थिक लाभ के लिए गांवों से नंदी अथवा अन्य पशुओं को लेकर जंगलों में बांधकर छोड़ देते हैं, जहां वे जंगली जानवरों का शिकार बनने के लिए मजबूर हो जाते हैं। पलायन और खेती के उजड़ने से बढ़ी समस्या भट्ट ने कहा कि पहाड़ों में पलायन, खेती का लगातार कम होना, जंगली जानवरों का बढ़ता आतंक और कृषि में मशीनों के बढ़ते इस्तेमाल ने बैल पालन की परंपरा को लगभग समाप्ति की ओर पहुंचा दिया है। कभी पर्वतीय कृषि व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले बैल आज चंद परिवारों तक सीमित रह गए हैं। खेतों के बंजर होने और पारंपरिक खेती के घटने के कारण पशुपालन का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले पशुओं को परिवार के सदस्य की तरह पाला जाता था और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी पूरी उम्र निभाई जाती थी। अब कई जगह पशुओं को केवल आर्थिक उपयोग के साधन के रूप में देखा जा रहा है। दूध अथवा कृषि कार्य में उपयोग समाप्त होते ही उन्हें खुले जंगलों में छोड़ दिया जाता है। ऐसे पशु जंगली जानवरों के हमले का शिकार होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। कई बार इनका मृत शरीर जंगलों और सड़कों के किनारे लावारिस अवस्था में पड़ा दिखाई देता है। कठोर कानून और जुर्माने की मांग ग्राम प्रधान देवेंद्र भट्ट ने कहा कि पशुओं के प्रति इस प्रकार की क्रूरता को रोकने के लिए केवल जनजागरूकता पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रभावी कानूनी कार्रवाई भी आवश्यक है। उन्होंने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था से अपील करते हुए कहा कि पालतू पशुओं को जानबूझकर जंगलों में बेसहारा छोड़ने अथवा उनके साथ क्रूर व्यवहार करने वालों के विरुद्ध स्पष्ट एवं कठोर दंडात्मक प्रावधान किए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पर्याप्त जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए, ताकि पशुओं को महज आर्थिक साधन समझकर उनके जीवन के प्रति लापरवाही बरतने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पशु संरक्षण और जिम्मेदार पशुपालन को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। भट्ट ने कहा कि यदि समय रहते समाज और सरकार ने इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाली पीढ़ियां पर्वतीय समाज की उस परंपरा से दूर हो जाएंगी, जिसमें पशु परिवार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा हुआ करते थे। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से गौवंश समेत सभी पालतू पशुओं के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और मानवीय व्यवहार अपनाने की अपील की। #facebookviral #latest #gauseva #uttarakhand #rudraprayag #today #helpingothers #animal

MORE NEWS

भारी बारिश से पंच केदार के प्रसिद्ध कल्पेश्वर नाथ मंदिर को नुकसान, स्थानीय लोग जुटे सफाई कार्य में!!

कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भूस्खलन, भारी मलबा घुसा!!

पंच केदारों में प्रसिद्ध भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में देर रात हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा आ गया। अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में जमा मलबे को हटाने तथा सफाई कार्य में जुट गए।

बताया जा रहा है कि रात में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आसपास की पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और मिट्टी बहकर मंदिर परिसर तक पहुंच गई। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मलबे के कारण मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि देर रात हुई तेज बारिश के कारण अचानक भारी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में पहुंच गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से परिसर में जमा मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

भूस्खलन की घटना के बाद क्षेत्र में बारिश से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य तत्काल कराने की मांग की है।

भारी बारिश से पंच केदार के प्रसिद्ध कल्पेश्वर नाथ मंदिर को नुकसान, स्थानीय लोग जुटे सफाई कार्य में!! कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भूस्खलन, भारी मलबा घुसा!! पंच केदारों में प्रसिद्ध भगवान कल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में देर रात हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा आ गया। अचानक पहाड़ी से मलबा आने के कारण मंदिर परिसर को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर में जमा मलबे को हटाने तथा सफाई कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि रात में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान आसपास की पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और मिट्टी बहकर मंदिर परिसर तक पहुंच गई। इससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मलबे के कारण मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। मंदिर समिति के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि देर रात हुई तेज बारिश के कारण अचानक भारी मात्रा में मलबा मंदिर परिसर में पहुंच गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से परिसर में जमा मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। भूस्खलन की घटना के बाद क्षेत्र में बारिश से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में उत्पन्न स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं राहत कार्य तत्काल कराने की मांग की है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026

कौडियाला-तीनधारा के बीच NH बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार!!

कौडियाला और तीनधारा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है।

हाईवे को यातायात के लिए सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है और सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग खुलने तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रुकने की अपील की गई है।

कौडियाला-तीनधारा के बीच NH बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार!! कौडियाला और तीनधारा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। हाईवे को यातायात के लिए सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग की टीम मौके पर जुटी हुई है और सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग खुलने तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षित स्थान पर रुकने की अपील की गई है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026

Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 18, 2026