जलालाबाद: सरखंडा मोड़ के पास बाइक सवार दो लोगों को आरोपियों ने घेरकर पीटा, पीड़ितों ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद में बृजेश सिंह व सौरभ सिंह ने शनिवार दिन के 3:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर बताया वह जलालाबाद से अपने घर ग्राम पतियुरा थाना पचदेवरा जिला हरदोई जा रहे थे। गुरगंवा से आगे सरखण्ड़ा मोड़ के पास एक ईको गाड़ी प्रार्थी की बाइक के आगे लगाकर ग्राम पतियुरा के ही सर्वेश सिंह व मोहित सिंह ने अपने अन्य 6 साथियों मारपीट की।