जलालाबाद: ग्राम नगला नाथ में दूसरे समुदाय के लोगों ने दलित परिवार को सरकारी नल से पानी भरने पर की मारपीट, थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र गांव नगला नाथ निवासी महिला रोली ने थाना जलालाबाद में शुक्रवार दिन के 1:00 बजे प्रार्थना पत्र देकर बताया की उसके पति बाहर मेहनत मजदूरी करने गए हुए हैं उसके घर के सामने सरकारी नल लगा हुआ है उसी से वह पानी भरकर अपना जीवन व्यतीत करती है.उस नल के सामने फातिमा पत्नी असीर उसे नल से पानी नहीं भरने देती है.