जलालाबाद: जलालाबाद के सपा नगर अध्यक्ष पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज, 3 दिन पहले हुई थी मारपीट
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद निवासी अजय कुमार गुप्ता निवासी नल बाली गली ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर बताया मेरा पुत्र राहुल गुप्ता अपनी दुकान पर बैठकर दुकानदारी कर रहा था.।तभी सपा अध्यक्ष संजीव गुप्ता निवासी मोहल्ला गांधी नगर के इशारे पर शिवम, ब सत्यम गुप्ता आदि लोगों ने हमला कर घायल कर दिया.