जलालाबाद: एसडीएम ने जलालाबाद में बाढ़ प्रभावित ग्रामों के आंगनबाड़ी सेंटरों का किया निरीक्षण, दोनों केंद्र मिले बंद
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र में एसडीएम दुर्गेश यादव ने ग्राम गुनारा ब उसके मजरा कोठे वाले बाग में आंगनबाड़ी बाला पोषाहार गृह केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को दोनों केंद्र बंद मिले। एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित ग्राम कोला , कसारी , आह्लादपुरबिहारी टिकोला शेरपुरघुट्टी खंडहर बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण कर जायजा लिया।