नबीनगर: नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से की शिष्टाचार भेंट
पटना स्थित विकास भवन स्थित विभागीय कार्यालय में मंगलवार को पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने अपनी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह तोमर के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्री दीपक प्रकाश के साथ सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी विस्तार से बातचीत