घोरावल: घोरावल तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न, गोपेंद्र पाण्डेय बने अध्यक्ष
बुधवार दोपहर 2 बजे घोरावल तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें लेखपाल गोपेंद्र पाण्डेय अध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं अनूप यादव मंत्री, शिवकुमार पाल निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने, जबकि उपेंद्र नारायण गिरी कनिष्ठ उपाध्यक्ष बने, अनुराग गगन उप महामंत्री, राहुल कुमार कोषाध्यक्ष और संदीप कुमार लेखा परीक्षक बने ।