बिहार: नंदा बीघा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से एक लड़का हुआ जख्मी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 15, 2024 हरनौत थाना क्षेत्र के नंदा बीघा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से चंद्रदीप मांझी का पुत्र बैजू मांझी जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी के परिजन ने बताया कि नंदा बीघा से अपने घर बाइक पर सवार होकर बिरजू मिल्की आ रहा था, इसी दौरान नंदा बीघा के पास यह हादसा हो गया।