बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 21 लोगों की सुनी समस्याएं, निदान के लिए पदाधिकारी को दिया निर्देश
Bihar, Nalanda | Feb 15, 2024 जिलाधिकारी ने गुरुवार को समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 21आवेदकों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अस्थावां की पुष्पा कुमारी द्वारा बताया गया कि मेरे घर से निकलने वाले मुख्य मार्ग को अवैध तरीके से घेराबंदी कर लिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।