बिहार: इतासंग गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 14 वर्षीय लड़के की इलाज के दौरान हुई मौत
Bihar, Nalanda | Feb 15, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के इतासंग गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए 14 वर्षीय धीरज कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना तीन दिन पहले हुई थी। धीरज कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा था, उसी दरमियान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया था। पटना में इलाज के दौरान घायल धीरज की आज मौत हो गई।