बिहार: सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड के ऊपर से गिरा छज्जा का मालवा, बाल-बाल बचे लोग
Bihar, Nalanda | Feb 15, 2024 बिहार शरीफ सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड के ऊपर से अचानक छज्जा का मालवा टूट कर गिर गया, जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग बाल-बाल बच गए। घटनास्थल पर मौजूद महिला ने बताया कि काफी संख्या में यहां पर लोग एकत्रित थे, अचानक छज्जा का मालवा टूटकर गिरा जिसके कारण यहां पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। फिलहाल इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।