बिहार: समाहरणालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक
Bihar, Nalanda | Feb 15, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के सफल आयोजन हेतु सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय में गुरुवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले की सातों विधानसभा में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं भय रहित वातावरण में मतदान संपन्न कराने हेतु निर्देश दिए गए।