बिहार: डीहरा गांव के पास से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने किया बरामद, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Feb 15, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के डीहरा गांव के पास लाल मुनी यादव के बोरिंग के नजदीक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में रहुई थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है।