नागौर: नागौर शहर के शिवबाड़ी चोराहे के पास दुकान में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया युवक, कोतवाली पुलिस को किया सुपुर्द
Nagaur, Nagaur | Feb 26, 2025 नागौर शहर के शिवबाड़ी चौराहे के पास एक दुकान में चोरी करते एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। युवक दुकान से कॉपर की केबल चोरी कर रहा था, इस दौरान दुकानदार की उस पर नजर पड़ गई,जिसके बाद दुकानदार ने युवक को पकड़कर खंभे से बांध दिया। यह घटना बुधवार शाम करीब 5:15 बजे हुई,इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवक को थाने ले गई।