नागौर: नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने ग्रामीण अंचल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का किया औचक निरीक्षण
Nagaur, Nagaur | Feb 25, 2025 नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर ने मंगलवार शाम 4.30 बजे ग्रामीण अंचल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के निरीक्षण में ग्रामीण अंचल में चिकित्सा व्यवस्थाओं की अव्यवस्था सामने आ गई। एसडीएम भींचर ने मंगलवार को मकोड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीपासर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मकोड़ी औषधाल का निरीक्षण किया।