नागौर: 3 मार्च को सरासनी में होने वाली किसान मजदूर महापंचायत को लेकर किसान नेताओं ने नागौर के कई गांवों में किया जनसंपर्क
Nagaur, Nagaur | Feb 26, 2025 नागौर जिले के सरासनी गांव मॆं आगामी 3 मार्च को प्रस्तावित किसान मजदूर महापंचायत को लेकर किसान नेताओं ने बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक खेतोलाव, सुरजनियावास, गगवाना,साडोकण, पीथासिया, हरिमा सहित आसपास के गांवों में जनसंपर्क किया है। किसान नेता अनिल बारूपाल ने बताया कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट कंपन एवं नागौर पुलिस के खिलाफ महापंचायत प्रस्तावित है।