नागौर: महाशिवरात्रि के मौके पर नागौर शहर के जलेश्वर महादेव, रेलेश्वर महादेव व शनिश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की लगी भीड़
Nagaur, Nagaur | Feb 26, 2025 नागौर जिला मुख्यालय सहित समस्त आसपास के क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ में मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नागौर शहर के जलेश्वर महादेव मंदिर, शनिश्वर महादेव मंदिर, रेलेश्वर महादेव मंदिर सहित शिव मंदिरों में सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।