खंडवा। शनिवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिले के किसानों से उन्नत कृषि यंत्रों के माध्यम से नरवाई प्रबंधन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, रोटावेटर और मल्चर जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग कर खेतों में फसल अवशेष का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जा सकता है। कलेक्टर ने किसानों से विशेष रूप से अपील की कि वे खेतों में नरवाई न जल