टीकमगढ़: कुड़ीला थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
कुड़ीला थाना पुलिस ने रविवार को एक अपहरण के मामले का खुलासा किया है। कुड़ीला थाना पुलिस ने बताया कि गत दिवस थाना क्षेत्र की अपहृत नाबालिक बालिका को मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से सकुशल दस्तयाब किया गया और परिजनों के सुपुर्द किया गया। उक्त मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।