पंचकूला: गणेशपुर गांव में गेहूं निकालते समय मशीन और गेहूं में लगी आग, किसान का हुआ भारी नुकसान
बरवाला खंड के गांव गणेशपुर में गेहूं निकलते समय मशीन और गेहूं में आग लगने का मामला आज सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार गांव गणेशपुर के किस बरखा राम के खेत में गेहूं निकाली जा रही थी कि तभी अचानक से मशीन और खेत में रखे गेहूं के बंडलों में अचानक से आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद दो गाड़ियां फायर ब्रिगेड के मौका पर पहुंची।