पंचकूला: पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने नगर निगम पंचकूला के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर से की मुलाकात
बुधवार को हरियाणा पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और कालका विधायक प्रदीप चौधरी नगर निगम पंचकूला के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रहे संगत सिंह नंदा से मुलाकात की और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर के पोते कबीर नंदा को आशीर्वाद दिया। पूर्व डिप्टी CM चंद्रमोहन ने इस मौके पर मीडिया से भी बात की और कहा कि लोकसभा की सभी 10 सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।