पंचकूला: बरवाला में बैंक के आगे से चोरी हुई मोटरसाइकिल का दूसरा सीसीटीवी वीडियो आया सामने
बरवाला में बैंक के सामने से मोटरसाइकिल चोरी होने का दूसरा सीसीटीवी वीडियो आज सामने आया है। वीडियो में एक युवक मोटरसाइकिल को चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। मोटरसाइकिल के मालिक रिहौड़ के रहने वाले राहुल ने बताया कि मेरी मोटरसाइकिल बैंक के आगे से 2 अप्रैल को चोरी हुई थी जिसका दूसरा सीसीटीवी आज मिला है। राहुल की मांग हैं की जल्द चोर पकड़ा जाए।