पंचकूला: पंचकूला की तीनों मंडियों में 27120 मीट्रिक टन गेहूं व 636 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद-खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में जानकारी देते हुए बताया जिला में सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में अब तक 27120 मीट्रिक टन गेहूं और 636 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है और 631 मीट्रिक टन सरसों और 11989 मीट्रिक टन गेहूं का अब तक उठान किया जा चुका है। रबी सीजन 2024-25 के दौरान सरसों व गेहूं की खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।