पंचकूला: विकास नगर नाका फेज-2 पंचकूला से दो गायों की हुई चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 14 पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया जिसमें शिकायतकर्ता रघुवीर सिंह के द्वारा बताया गया कि मेरे पशु बाड़े से दो गाय चोरी की गई जिन्हें पिकअप गाड़ी में लोड कर ले जाने की कोशिश की गई लेकिन मैंने अपने दोस्त के साथ चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं।