काको: काको सहित विभिन्न थानों में देर रात तक चला सघन वाहन जांच अभियान
जिले के पुलिस कप्तान अरबिंद प्रताप सिंह के सरस्वती पूजा आयोजन से लेकर विसर्जन तक के दौरान विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के आदेश के आलोक में काको सहित जिले के विभिन्न थानों के द्वारा देर शाम व सोमवार रात्रि करीब 9 बजे तक रो को टोका एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया जहां वाहनों के कागज पतर सहित अवैध समानों की तलाशी ली गई।