झाझा: बरवाडीह गांव में पानी बहाने के विवाद पर तीन लोगों के साथ हुई मारपीट, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Oct 22, 2024 झाझा थानाक्षेत्र के बरवाडीह गांव में मंगलवार की सुबह 8ः30 के करीबन सरकारी जमीन पर पानी बहाने के विवाद को लेकर एक घर के तीन सदस्यों के साथ उसी के रिश्तेदारों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट की घटना में घायल की पहचान विजय मंडल, उसकी बेटी पावंती देवी और पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है जिसका इलाज रेफरल अस्पताल झाझा में किया गया।