झाझा: सोहजाना मोड़ के पास ई-रिक्शा चालक ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल बुजुर्ग रेफरल अस्पताल में भर्ती
Jhajha, Jamui | Oct 21, 2024 सोमवार को दिन के 12 बजे सोहजाना मोड़ के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति को एक ई रिक्शा चालक के द्वारा टक्कर मार दिया गया जिससे बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया जिसे लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा मंे भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान सोनो थानाक्षेत्र के डुमरी गांव निवासी चमरू तुरी के रूप में हुई है।