झाझा: डुमरमोह गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 6 लोग हुए घायल
Jhajha, Jamui | Oct 22, 2024 डुमरमोह गांव में रास्ता के विवाद पर मंगलवार की सुबह 8 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष से हरिहर साव उसकी पत्नी रीता देवी, बेटा मुकेश कुमार तथा दूसरे पक्ष से विनोद ठाकुर, राजू ठाकुर, देवकी देवी घायल हो गया। जिसे डायल 112 की पुलिस की मदद से इलाज के लिए सभी घायलों को रेफरल अस्पताल झाझा में किया गया।